फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन का विस्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन का विस्तार किया देहरादून। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया है। अजय कुमार यादाव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा मोर्चा, रामचन्द्र पाल जिलाध्यक्ष, विकास गुरुंग जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनीता गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, नोरा कश्यप जिला उपाध्यक्ष, यसके यादव जिला उपाध्यक्ष, रामकुमार कुशवाहा जिला संगठन सदस्य चुने गए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबचन राजभर व अन्य मौजूद रहे। ---------------------- अस्पताल को पीपीपी मोड में देने का विरोध देहरादून। विकलांग एकता समिति उत्तराखंड ने पौड़ी जिला चिकित्सालय को पीपीपी मोड में देने का विरोध किया है। समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अस्पताल का संचालन सरकारी नियंत्रण में करने की मांग की। कहा कि पीपीपी मोड में देने आम जनता को सस्ता इलाज नहीं मिल पाएगा। ---------------------- 1600 चालकों ने ली सदस्यता देहरादून। स्वजन समाज पार्टी की बैठक में देहरादून ऑटो-टैक्सी एसोसिएशन के 1600 चालकों ने सदस्यता ली। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट, उपाध्यक्ष जगतराम डोगरा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डीके पाल, राजेश बनवाल, एमएम साहिल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ------------------ नियम को खत्म करने की मांग देहरादून। सिंचाई संघ ने ट्रांसफर एक्ट के अनुसार पहली व दूसरी प्रोन्नति में दुर्गम क्षेत्र की बाध्यता को लेकर आपत्ति जताई है। संघ के पदधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग में इस नियम को खत्म करने की मांग उठाई। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें