देहरादून। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के नव-निर्वाचित सभापति और उप सभापति कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले। मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। मंत्री से मिलने वालों में सभापति किशन सिंह पुण्डीर, जीत सिंह, सहकारी संध्या गोदियाल, शांति प्रसाद बिजल्वाण, यशवंत सिंह, शमशेर सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो