देहरादून में राम मंदिर के पास एक नवजात फेंका हुआ मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस नवजात को दून हॉस्पिटल ले गई है। आज सामने आई यह घटना थाना पटेल नगर क्षेत्र की है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बच्चे को फेंकने वालों की तलाश कर रही है।