फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेशवासियों को नए साल के पहले दिन 87 जिम की सौगात, शहरी विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

Mon, 02 Jan 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर की संरचना को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज नशे ने अपने पैर पसार दिए हैं, हमें इसकी चेन को तोड़ना होगा। इसके लिए सरकार ने ओपन जिम और पार्क खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के पहले दिन प्रदेशवासियों को 87 जिम और सात पार्कों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास भी किया। रविवार को मंत्री अग्रवाल ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से 102 निकायों में 409.14 लाख की लागत के 74 ओपन जिम का शिलान्यास और 87 जिम का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने 286.55 लाख की लागत से बनने वाले सात पार्कों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर की संरचना को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज नशे ने अपने पैर पसार दिए हैं, हमें इसकी चेन को तोड़ना होगा। इसके लिए सरकार ने ओपन जिम और पार्क खोलने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी गठन के लिए हाईकमान को भेजी सूची, छोटी टीम के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2025 तक प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसमें जन सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सरिता कपूर, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक पांडे, अपर मुख्य आयुक्त जगदीश लाल, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें