फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महासू देवता के लिए बनी नई पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ मंदिर समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें गत वर्ष के आय का लेखा-जोखा रखा गया। सर्वसम्मति से महासू देवता के लिए नई पालकी बनाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चर्चा की गई। तय किया गया कि पहले से चली आ रही कार्यकारणी नए कार्यकाल में भी बनी रहेगी। भिस्तौ गांव की ध्याटुडियों ने एक लाख दो हजार रुपये की राशि मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट कीं। मसूरी में स्थित शहीद स्थल के पास माल रोड पर महासू देवता मंदिर लखवाड़ का डिजिटल होल्डिंग लगाने पर भी सहमति बनी। इस मौके पर बजीर विक्रम सिंह, दिग्विजय सिंह चौहान, मेहर सिंह, नारायण सिंह, रमेश सेमवाल, सूरज सिंह, डॉ. प्रदीप उनियाल, जितेंद्र चौहान, नरेश चौहान, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें