देहरादून। कोरोना महामारी को देखते हुए कैलाश अस्पताल में बुधवार को 20 बेड के नए कोविड आईसीयू का शुभारंभ किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि आईसीयू का शुभारंभ किया। अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कोविड आईसीयू बेड की संख्या 56 से बढ़कर 76 हो गई है। नए आईसीयू में अभी चार वेंटिलेटर और छह बाई-पैप मशीन हैं। इसके अतिरिक्त 10 बेड हाई-फ्लो ऑक्सीजन के मरीजों के लिए हैं। नए आईसीयू में इसके अतिरिक्त दो वेंटिलेटर और चार बाई-पैप मशीन और बढ़ाई जाएंगी। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अतिष सिन्हा भी मौजूद रहे। संवाद