साहिया। खत कोरू कर्मचारी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन जिला पंचायत सभागार में सर्वसम्मति से किया गया है। राजेंद्र दत्त शर्मा नए अध्यक्ष चुने गए।
बैठक की अध्यक्षता सुनील जोशी ने की। नई कार्यकारिणी में महासचिव वीरेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष डॉ शमशेर सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष चमन सिंह चौहान शामिल हैं। कोष निरीक्षक सुल्तान सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी लुदर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी बारु सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह राठौर बनाए गए हैं। संरक्षक मंडल में अर्जुन सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह चौहान, सुनील दत्त जोशी और राजेंद्र जोशी हैं। अजब सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान और धाम सिंह चौहान भी संरक्षक मंडल के सदस्य हैं। मंडल आगामी समय में वृहद सम्मेलन और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।