फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नई चुनाव नियमावली में संसोधन नहीं होने पर एबीवीपी करेगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकुलपति को ज्ञापन देकर नई नियमावली में संसोधन करने की मांग
विज्ञापन

I

I
I

Iकुलपति ने जल्द उचित समाधान करने का दिया आश्वासनI

श्रीदेव सुमन विवि की ओर से जारी की गई नई चुनाव नियमावली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विवि के कुलपति को ज्ञापन दिया। उन्होंने नई चुनाव नियमावली में संशोधन करने को कहा।

प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत ने बताया कि विवि की नई चुनाव नियमावली में यह कहा गया है कि अगर किसी छात्र का एक परीक्षा में गैप हो गया है और बाद में बैक पेपर के माध्यम से उसने परीक्षा उत्तीर्ण की है तो वह छात्र छात्रसंघ चुनाव लड़ने के योग्य नहीं होगा। नई चुनाव नियमावली में क्रमिक आरक्षण जारी किया गया है, जो कि लिंग दोह समिति 2006 के अनुरूप नहीं है। जिला संयोजक देहरादून अर्जुन नेगी ने बताया कि पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी महाविद्यालयों से प्राचार्यों के माध्यम से ज्ञापन भेजा था, लेकिन कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया गया। यदि विवि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगे। हालांकि, विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी ने जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




I- ये रहे मौजूदI



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत, विभाग संगठन मंत्री देहरादून नागेंद्र बिष्ट, पूर्व विभाग संगठन मंत्री टिहरी प्रवीण असवाल, महासंघ अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, महासंघ महासचिव उदित मौर्य, जिला संयोजक देहरादून अर्जुन नेगी, जिला संयोजक विकासनगर आशीष बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक अंकित पयाल, रोहित सोनी, तुषार कपूर मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें