फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नई शिक्षा नीति...12वीं के बाद दो साल से अधिक गैप होने पर भी लें दाखिला, इसी साल से नियम लागू

Fri, 11 Aug 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अधिक से अधिक मौका देने पर निर्णय लिया गया है। पहले नियम के मुताबिक, 12वीं के बाद दो साल से अधिक का गैप होने पर रेगुलर स्नातक में दाखिले की अर्हता खत्म हो जाती थी, लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर कोई छात्र 12वीं के बाद कुछ वर्षों तक स्नातक में प्रवेश नहीं ले पाता है तो वह कभी भी दाखिला ले सकेगा। राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत इसी साल से यह बदलाव किया है, जो सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू कर दिया गया है। इस हिसाब से स्नातक में वे छात्र भी रेगुलर कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिन्होंने दो साल से अधिक समय पहले 12वीं पास किया है।

शासन स्तर पर सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली की अध्यक्षता में मई माह में बैठक हुई थी। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अधिक से अधिक मौका देने पर निर्णय लिया गया। पहले नियम के मुताबिक, 12वीं के बाद दो साल से अधिक का गैप होने पर रेगुलर स्नातक में दाखिले की अर्हता खत्म हो जाती थी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को मल्टीपल एंट्री, मल्टीपल एग्जिट के तहत इस नियम को बदला गया। तय किया गया है कि अब 12वीं के बाद गैप का नियम नहीं होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्र 12वीं के बाद दो साल से अधिक का गैप होने पर भी स्नातक में दाखिला ले सकेंगे। सभी विवि ने इसी साल से ये बदलाव लागू कर दिया है।

ये भी पढ़ें...डेंगू का बढ़ा डंक: सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग, इतना होगा खर्चा

एक साथ दो डिग्री का भी मौका

राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों में एक ही समय में दो डिग्री करने का मौका भी दे दिया है। इसके लिए छात्र अगर राज्य के किसी भी विवि से कोई कोर्स रेगुलर मोड में कर रहा है तो दूसरा कोर्स उसे डिस्टेंस लर्निंग यानी मुक्त विवि से करना होगा। दोनों कोर्स की कक्षाओं का समय अलग-अलग होना जरूरी है। इसी साल से नई शिक्षा नीति के तहत ये भी छूट दे दी गई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें