फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मिठाई में आ रही दुर्गंध, ग्रामीणों ने जताई मिलावट की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसाहिया बाजार में सहारनपुर और हरिद्वार से आ रहीं रेडीमेड मिठाईयां
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iग्रामीणों ने की मिठाईयों की जांच की मांगI

जौनसार बावर के कई क्षेत्रों में नई दिवाली मनाई जा रही है। पहले लोग घरों में पारंपरिक ढंग से मिठाई बनाते लेते थे। अब बाजार की मिठाई का चलन बढ़ रहा है। साहिया बाजार में सहारनपुर और हरिद्वार जिले से रेडीमेड मिठाईयां आ रही हैं। मिठाई खरीदने वाले कई ग्राहक उनमें दुर्गंध आने की शिकायत कर रहे हैं। लोगों ने मिठाईयों में मिलावट की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।



जौनसार बावर क्षेत्र में नई दिवाली के जश्न के साथ साहिया बाजार में मिठाई की खरीद ने जोर पकड़ा है। लोग मेहमानों को भेंट करने के लिए मिठाई खरीद रहे हैं। इधर, कई लोग मिठाईयों में दुर्गंध आने की शिकायत कर रहे हैं। जानकारी लेने पर पता चला कि दुकानों में सहारनपुर और हरिद्वार जिले से रेडीमेड मिठाई आपूर्ति की जा रही है। करीब एक माह पहले ग्रामीणों ने सहारनपुर से रेडीमेड मिठाईयों की खेप लेकर पहुंचे वाहन को पकड़ा था। मामला साहिया पुलिस चौकी तक पहुंचा था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने ग्रामीण को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया था। अब एक बार फिर मिठाई में दुर्गंध आने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन




स्थानीय ग्रामीण सुंदर सिंह, सूरत सिंह, मायाराम, आशीष, संजीव सिंह, खजान आदि ने बताया कि दुकानों में खराब मिठाईयां दी जा रही हैं। मिठाई का डिब्बा खोलते ही उसमें से दुर्गंध आ रही है। मिठाई मिलावटी भी हो सकती है। इसकी जांच की जाय।
विज्ञापन





I
I

Iक्षेत्र में लगातार खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। लोगों की शिकायत पर दुकानों से सैंपल लिए जाएंगे। अगर मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार और सप्लायर पर कार्रवाई की जाएगी।
I

I
I

Iसंजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य निरीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें