फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने 10 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले का एक आरोपी धोखाधड़ी और गैंगस्टर के आरोप में जेल में बंद है। आरोपी पीड़ित के पड़ोस में ही रहता था। पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कारगी ग्रांट निवासी रियाज चौहान ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुकर्रम अंसारी ने उसे सुद्धोवाला में जमीन दिलाने की बात कही थी। जमीन देखने के बाद 10 लाख रुपये में सौदा होना तय हुआ था। मुकर्रम ने कहा था कि जमीन का बैनामा उसका दोस्त लाडपुर निवासी करन सिंह करेगा। रियाज ने बताया कि उसने जमीन के लिए अलग-अलग तारीख में 10 लाख रुपये दे दिए थे। जिसके बाद करन ने रियाज की बहन अफशाना के पक्ष में जमीन का बैनामा कर दिया था, लेकिन दाखिल खारिज के नाम पर वह टाल-मटोल करने लगा। रियाज ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
रियाज ने बताया कि बाद में पता चला कि यह जमीन न मुकर्रम और न ही करन सिंह के नाम पर है। पहले भी ये लोग आठ से दस लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुके हैं। मुकर्रम धोखाधड़ी और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकर्रम, करन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें