फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नेहा कक्कड़ के गाने से युवा फेस्ट की शाम सुरमई, देर रात तक सजी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवा फेस्ट का शनिवार को समापन हो गया। फेस्ट की सिलेब्रिटी नाइट में बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत ने लाइव प्रस्तुति दी। नेहा की गायकी ने शाम को सुरमई बना दिया।
विज्ञापन




नेहा कक्कड़ ने ‘मिले हो तुम हमको...’, ‘ओ हमसफर...’, ‘माहिवे...’, ‘तारों के शहर...’ गानों की प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रोहन प्रीत सिंह ने भी ‘दो गलां...’, ‘वाह-वाह जट्टा...’, ‘एक्स कॉलिंग...’ और ‘पीने लगे हो...’ से खूब तालियां बटोरीं। इन गीतों पर छात्र देर रात तक नाचते रहे।



सुबह पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए करीब 500 से अधिक पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया। पूर्व छात्रों का ढोल-नगाड़ों के साथ विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, गढ़वाली, पंजाबी गीतों के साथ विभिन्न राज्यों के लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों को कुलाधिपति जितेंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, डाॅ. राजेश बहुगुणा, डॉ. अनुज राणा, प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. सरवन कुमार, प्रो. पूनम रावत, प्रो. विकास जखमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें