फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 413 पदों पर मिलेगा मौका, यहां ऑनलाइन करें अप्लाई...

Wed, 17 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • देहरादून से हर साल सैकड़ों अभ्यर्थी होते हैं परीक्षा में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में दाखिले के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए-2 परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके नोटिफिकेशन में पूरी जानकारी जारी की गई है। दून से हर साल इस परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

विज्ञापन


413 पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन के साथ ही आयोग ने परीक्षा के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग के पांच जून को जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक एनडीए और एनए (2) परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना जारी करने और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए 10 जून को तारीख तय की जानी थी, लेकिन आयोग की तरफ से 10 जून को बताया गया था कि परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 16 जून को जारी किया जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

देशभर में कोविड-19 संक्रमण के चलते एनडीए और एनए (1) परीक्षा का आयोजन पहले से तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक नहीं किया जा सका था। जिसके बाद आयोग ने पांच जून को नया कार्यक्रम जारी कर जानकारी दी थी कि अब एनडीए (1) परीक्षा और एनडीए (2) परीक्षाओं को देशभर में एक साथ पांच सितंबर को आयोजित कराया जाएगा है।

इस परीक्षा में हर साल दून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के छात्रों सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : upsconline.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें