अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी बुधवार को नाट्य संस्था दूनघाटी रंगमंच के कलाकारों से मिलने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने दो घंटे तक नाटक तुगलक का पूर्वाभ्यास देखा। इससे पहले मंच के कलाकारों ने नवाजुद्दीन का भव्य स्वागत किया।
नवाजुद्दीन ने कहा कि नाटक और फिल्म में बहुत अंतर है, लेकिन रंगमंच अभिनय की बुनियाद है। इस मौके पर अधिवक्ता अलमास, आदेश नारायण, अखिलेश, रवि थापा, चिराग आदि उपस्थित थे।