फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवाबगढ़ वारियर ने लॉर्ड्स क्लब विकासनगर को हराया

विज्ञापन
मैच ऑफ द प्लेयर मा​​णिक नेहरा को ट्रॉफी प्रदान करती मुख्य अ​थिति शाहना बेगम। स्रोत : आयोजित समि - फोटो : कोच
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को नवाबगढ़ वारियर ने लॉर्ड्स क्लब विकासनगर का सूपड़ा साफ कर दिया। टीम ने लॉर्ड्स क्लब को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही नवाबगढ़ वारियर की टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश कर गई है। नवाबगढ़ वारियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 19.5 ओवर में ऑल आउट होकर 192 रन बनाए। माणिक नेहरा ने सबसे अधिक 36 रन अर्जित किए। बड़े लक्ष्य को भेदने के लिए मैदान में उतरी लॉर्ड्स क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन पर ही सिमट गई। माणिक नेहरा ने विरोधी टीम के दो विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान नवाबगढ़ की प्रधान शहाना बेगम, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें