फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को पूजा, कन्याओं को भोजन कराकर किया पारण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकन्याओं को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iमहिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान कियाI

सोमवार को मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हो गया। नवमी पूजने वाले भक्तों ने यज्ञ के बाद कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए। उसके बाद पारण किया।

कालसी स्थित महाकाली मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। दिनभर मंदिर माता के जयकारों से गूंजते रहे। दर्शनों के लिए लंबी कतार लगी रही। लोगों ने मंदिर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर में कन्या पूजन और यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन




डाकपत्थर स्थित मनोरंजन सदन तृतीय में श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कन्या पूजन किया। यहां देवी का भव्य दरबार सजाया गया था। हरबर्टपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। महिलाओं ने कीर्तन कर देवी की महिमा का गुणगान किया। माता वैष्णो देवी से सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्ध की कामना की। पंडित महावीर प्रसाद नौटियाल ने पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर संतोष रावत, जितेंद्र रावत, पंकज गौड़, विनोद कश्यप, दिनेश कौशिक, राहुल शर्मा, नीरज रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेलाकुई में सेवा भारती से जुड़े लोगों ने गणेश विहार बस्ती में कन्या पूजन किया। जिला सेवा प्रमुख दर्शन और जिला शिक्षा आयाम प्रमुख रणजीत सिंह चौहान ने इस दौरान बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का भी संदेश दिया। इस मौके पर अशोक महावर, सुनील पालीवाला, केशपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें