फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवीन चकराता को एमडीडीए बाहर रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
I- नवीन चकराता विकास समिति का गठन का हुआ गठन, विरेंद्र रावत बने अध्यक्षI
विज्ञापन




नवीन चकराता में खत शैली और उपलगांव के ग्रामीणों की बैठक में नवीन चकराता विकास समिति का गठन किया गया। टुंगरा गांव निवासी विरेंद्र रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वहीं दिनेश सिंह को उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान कोषाध्यक्ष, सालक राम जोशी सचिव और युद्धवीर तोमर सहसचिव मनोनीत हुए हैं। समिति ने नवीन चकराता को एमडीडीए से बाहर रखने और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने की मांग की है।



रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सदर स्याणा दिनेश सिंह ने समिति के गठन और कार्यकारिणी की घोषणा की। नवीन चकराता टाउनशिप को विकसित करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष विरेंद्र रावत ने बताया कि चकराता में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को जल्द खुलवाने, नवीन चकराता टाउनशिप को एमडीडीए से बाहर रखने, नवीन चकराता में पानी की समस्या के लिए यमुना से लिफ्टिंग योजना के तहत पानी पहुंचाने की मांगों को लेकर चर्चा हुई। वहीं नवीन चकराता पुरोड़ी, लांघा पोखरी में कूड़ा निस्तारण की समस्या और पहाड़ के युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता प्रकट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने कहा कि नवीन चकराता को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति को लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक में खत सैली और उपलगांव के बिरमोऊ, ठाणा,टुंगरा, रिखाड़, कुनावा, छटऊ के प्रधान शामिल हुए। इस दौरान अर्जुन दत्त जोशी, भाव सिंह रावत, प्यारे राम तोमर, सुंदर जोशी, श्रीचंद जोशी, रमेश रावत, खजान रावत, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें