फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘सीखने को प्रोत्साहित करते हैं राष्ट्रीय सेमिनार’

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्कूल लीडरशिप एकेडमी सीमैट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया। नेशनल सेंटर फॉर स्कूल एजुकेशन, नीपा, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से एससीईआरटी सभागार में आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के विद्यालय प्रमुखों ने हिस्सा लिया। सेमिनार के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा, राष्ट्रीय सेमिनार जैसे अवसर आपस में अंतर संबंध एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाले अवसरों का विकास करते हैं, जो निरंतर सीखने को प्रोत्साहित करते हैं। लद्दाख के कांचो फान्डे ने कहा, सोनम बांचुक के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सीख लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर मीनाक्षी उनियाल, कुंवर सिंह, रुचि पुंडीर, गब्बर सिंह बिष्ट, कर्मवीर सिंह, अनिल कुमार यादव, सुनीता भटनागर, रेनू पांडे, रेखा बोरा, कल्पना तिवारी, डॉ. विनोद ध्यानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें