फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीएम धामी से की मुलाकात

Thu, 27 Apr 2023 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की। उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिले एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे। अकादमी निदेशक श्रीनिवास कटिकिथला ने उनका स्वागत किया। अजीत डोभाल ने आज  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस अधिकारियों के फेज-5 मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की। उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें