फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ियों को सम्मानित करते युवा मोर्चा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी मुकेश मंढोत्रा और अमन डबराल को सम्मानित किया गया। उन्हें मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेल में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों पर ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर महामंत्री विनायक नौटियाल, उपाध्यक्ष आकाश गुलेरिया, मंत्री सारांश डोगरा, आशीष गुलेरिया, विशाल, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें