भोपाल में तालाब में डूबने से राष्ट्रीय धावक पूजा कुमारी की मौत हो गई। मृतक खिलाड़ी पूजा का चयन सीआरपीएफ में हो चुका था।
पूजा कुमारी की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं। पूजा पांच राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। पूजा के परिजन भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं।
मृतक का परिवार काशीपुर में मानुपर रोड स्थित एक कॉलोनी में रहता है। पूजा दो साल से हॉस्टल में रह कर ट्रेनिंग कर रही थी।