नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड ने दूसरा गोल्ड जीता है। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता में रीना सेन ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। उत्तराखंड सरकार द्वारा रीना सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक राशि है।