ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने रविवार को इंदर रोड स्थित तस्मिया एकेडमी में राष्ट्रीय दिव्यांग बॉस्केटबाल खिलाड़ी साक्षी को सम्मानित किया। साक्षी छठवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर बॉस्केटबाल चैंपियनशिप जीतने वाली टीम में शामिल थीं। संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने कहा कि करीब नौ वर्ष की उम्र में एक हादसे में अपना पैर खोने वाली साक्षी ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। संस्था ने सुनीता को रोजगार चलाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की। साथ ही दिव्यांग बबीता को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. एस फारुख, डीएस मान, एसपी कोचर, केजी बहल, गौरव कुमार, रविंद्र आनंद, गुलजार सिंह, सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।