फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह संकल्पों के साथ संपन्न हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन पर शिक्षण संस्थानों को छह संकल्प दिलाए गए। विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद शर्मा ने बताया, सम्मेलन से छह संकल्प लिए गए। इनमें पाठ्यचर्या, समाज, समन्वय, सहकारिता, संवाद और जलवायु शामिल हैं। कहा, भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के नेताओं के रूपम में हम यहां एक नए उद्देश्य और अदम्य संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं। जिससे अपने देश के शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा दे सकें। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग एवं उत्तराखंड विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा, यह सम्मेलन देश के नव निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। यहां से निकलने वाली ज्ञान की गंगा देश को नया रूप देगी। उन्होंने कहा, समय के साथ अगर शिक्षक अपडेट नहीं हुए तो उनकी जगह एआई ले लेगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें