विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। महाविद्यालय के छात्र चैंपियन नमन कुमार और छात्रा चैंपियन दीपिका मेहरा और निकिता वर्मा बनीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी निकिता तोमर को भी सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में खेल भावना, धैर्य, साहस और सहिष्णुता का विकास होता है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश भट्ट ने कहा कि खेल में नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इस मौके पर डॉ. राजकुमारी चौहान, डॉ. राधेश्याम गंगवार, डॉ. रोशन लाल केष्टवाल, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. अनिल शाह, डॉ. हरीश चंद, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. माधुरी रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद