फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नैनीताल को मिला उत्तराखंड गुड गवर्नेंस का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मास्टरमाइंड्स की ओर से आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड गुड गवर्नेंस अवॉर्ड्स-2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के कई जिलों को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इसमें नैनीताल पहले स्थान पर रहा। इसके अलावा देहरादून ने चार अलग-अलग श्रेणियों में यह पुरस्कार जीता है। जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार दो-दो श्रेणियों में आगे रहे। मुख्य अतिथि डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव, कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन ने प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों में बेहतरी के लिए सराहना की। विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ की ओर से राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस विभाग की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। प्रमुख वक्ता सौरभ तिवारी हेड और डायरेक्टर, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड देहरादून ने कहा कि कि यह उत्कृष्टता का उत्सव है। अपने शुरुआती दौर में मनी-ऑर्डर इकोनॉमी से जूझ रहे उत्तराखंड ने अब विकास की राह पकड़ी है। पिछले कुछ वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार में नैनीताल ने स्कोर 73 के साथ पहला स्थान हासिल किया। ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार में भी नैनीताल स्कोर 82 के साथ शीर्ष पर रहा। देहरादून और पौड़ी गढ़वाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड कृष्ण कुमार गुप्ता, अर्थशास्त्री राजेंद्र पी. ममगैन, एसएमए काज़मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें