फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमबाड़ा प्लांट को नगर निगम ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने इस प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुर्गंध और कूड़ा निस्तारण में कई तरह की खामियां पाई गईं थीं। मेयर की ओर से संबंधित अधिकारियों को वहां पर व्यवस्थाओं में सुधार करने की हिदायत भी दी गई है। मेयर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पर कूड़ा निस्तारण में कई तरह की खामियां पाई गईं। प्लांट में कूड़ा प्रबंधन बेहद बेकार तरीके से हो रहा था। इस पर अधिकारियों को कहा गया कि यदि जल्द ही यहां स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें