फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर सिख समाज के लोगों ने सेलाकुई बाजार में रविवार को पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला। गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन, मुख्य बाजार से होते हुए मिलन चौक पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की। बाजार की परिक्रमा कर नगर कीर्तन गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। लोगों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे शीश नवाया। सेवादारों ने पालकी के आगे पानी की बौछारें कर झाड़ू लगाई। जगह-जगह लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।



कमेटी के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य तरीके से नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। सेवादारों ने अपनी सेवा दी। इस मौके पर महेंद्र नागपाल, जसविंदर सिंह, राजा अरोड़ा, दिनेश, पंचम कौर, अंजलि अरोड़ा, सीमा, नगापाल, चेतना सहगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें