फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया नाग पंचमी का त्योहार, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति का पर्व नाग पंचमी मंगलवार को दून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दून के मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने नाग देवता का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को दून के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय, धर्मपुर स्थित हनुमान मंदिर समेत शहर भर के मंदिरों में नाग देवता का विधि-विधान से पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न मंदिरों के बाहर छोटे व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी सजाईं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। सावन मास में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि सुबह मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सेवादल के सदस्यों ने व्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया। वहीं, ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व हर साल मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा करने से कुंडली से कालसर्प दोष के साथ-साथ राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। इसके साथ ही सांपों से संबंधित हर तरह का भय खत्म हो जाता है।
दो साल बाद हुआ भव्य आयोजन
नाग पंचमी के मौके पर दो साल बाद मंदिरों में रौनक देखने को मिली। कोरोना के चलते बीते दो सालों में सुक्ष्म रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। लेकिन इस बार मंदिरों में हुए भव्य आयोजनों से श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें