फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भोपालपानी पुल की जांच के लिए सीआरआरआई ने मांगे 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भोपालपानी पुल की विस्तृत तकनीकी जांच के लिए केंद्रीय रोड अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने पीडब्ल्यूडी से 30 लाख रुपये की मांग कर दी है। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता की ओर से सीआरआरआई के प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देहरादून-थानो मार्ग पर भोपालपानी पुल की एप्रोच रोड तीन माह पहले धंस गई थी। इसकी मरम्मत होती इससे पहले ही एप्रोच रोड की पूरी दीवार भी ढह गई। हालांकि, आला अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरों ने पुल के दोनों तरफ अस्थाई सड़क का निर्माण कर यातायात बहाल किया। सचिव पीडब्ल्यूडी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। इसका जिम्मा पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता डीके यादव को सौंपा गया।

इस बीच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने पुल के डिजाइन के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए सीआरआरआई को पत्र लिखा। सीआरआरआई के विशेषज्ञों की टीम ने पुल के डिजाइन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की प्राथमिक जांच की। अब सीआरआरआई ने विस्तृत जांच के लिए पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग से तीस लाख रुपये की फीस की मांग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सीआरआरआई का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यालय स्तर से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें