फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर ऋषि आश्रम के पास एक कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हूखेत चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कार हरियाणा के पर्यटकों की थी। सभी सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार हरियाणा के पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे। मसूरी झील के पास उनकी कार गर्म होने लगी तो वह वापस देहरादून के लिए रवाना हो गए। ऋषि आश्रम के निकट मैगी प्वाइंट के पास चारों चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें