फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 15 फरवरी से शुरू होगा फायर सीजन, वन संपदा को आग से बचाने के लिए अधिकारियों ने कसी कमर

Thu, 02 Feb 2023 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसके लिए क्यूआरटी का भी गठन किया जा रहा है। वनाग्नि के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी, वनकर्मी वन्यजीवों व वन संपदाओं को आग से बचाने को लेकर सतर्क हो गए हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वाटरहोल बनाने के साथ ही फायर लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसके लिए क्यूआरटी का भी गठन किया जा रहा है। वनाग्नि के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। दूसरी ओर टाइगर रिजर्व निदेशक बडोला ने टाइगर रिजर्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।

निदेशक डॉ. बडोला ने बताया कि इस साल ठंड के मौसम में बारिश बेहद कम हुई है। ऐसे में टाइगर रिजर्व समेत पूरे प्रदेश में जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए अभी से तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। जंगलों को आग से बचाने के लिए टाइगर रिजर्व से सटे 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें