फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: पहाड़ों की रानी में विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग आगाज, पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Wed, 24 Dec 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

24 से 29 दिसंबर तक शहर के चौक चौराहों, पर्यटन स्थलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी।
विज्ञापन
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का सांस्कृतिक यात्रा के साथ शानदार आगाज हो गया है। विभिन्न सांस्कृतिक दलों, कलाकारों ने ढोल दमाऊ और लोक गीतों के साथ सांस्कृतिक यात्रा निकाली। कार्निवाल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्निवाल की सांस्कृतिक यात्रा में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। 

विज्ञापन


24 से 29 दिसंबर तक शहर के चौक चौराहों, पर्यटन स्थलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। लंढौर सर्वे मैदान से लेकर लाइब्रेरी चौक तक आयोजित सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, सामाजिक कार्यक्रताओं, स्कूली छात्राओं सहित राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

Nainital: विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट में बवाल, 15 मिनट तक रोका परमिश वर्मा का शो, बेकाबू भीड़ ने कुर्सियां
विज्ञापन


सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ मसूरी महोत्सव समिति सचिव एवं एसडीएम राहुल आनंद एवं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया है। इस दौरान लाइब्रेरी चौक पर आईटीबीपी बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति दी है। साथ ही मंगल गीतों का भी आयोजन किया गया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें