फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी : खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पर्यटन स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की मदद से शव को खाई से निकाला और मोर्चरी में रखवाया। मृतक दिल्ली से अपने चाचा और अन्य रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए आया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर से एक युवक पैर फिसलने से करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम जब तक पर्यटक के पास पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर टीम ने शव को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय लंढौर की मोर्चरी में रखवाया।
कोतवाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार (29) पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी डिंडुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उमेश अपने चाचा रवि और दो अन्य रिश्तेदार अमन, देवेंद्र के साथ तीन अगस्त को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। यहां से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ये लोग मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पहुंचे। यहां टेकरी से उमेश कुमार का पैर फिसल गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें