पहाड़ी से मलबा आने के बाद बंद मसूरी-दून मार्ग।
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। भारी बारिश के दोरान मसूरी-देहरादून आईटीबीपी गेट के पास पहाड़ से मलबा गिरने से मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे आवागमन ठप रहा। इस दौरान करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के बाद आवागमन शुरू हो सका। स्थानीय निवासी राकेश रावत ने बताया कि बारिश के चलते पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर मसूरी-देहरादून मार्ग पर आए दिन आ रहे हैं। इससे रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को आईटीबीपी अकादमी गेट के पास सड़क पर मलबा आने से आवागमन प्रभावित रहा।