सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महंत यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन पछवादून के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग जान-बूझकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। पैगंबर मोहम्मद साहब पर की जा रही बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों को चिह्ति कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के पछवादून अध्यक्ष अय्यूब हसन, इमरान खान, साहिल, शाहनवाज, आफताब कुरैशी, अरबाज, अशरफ अली, फरमान, आमिर, मौलाना शहबान, मौलाना दाऊद आदि शामिल रहे।