फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निरंजनपुर मंडी में खुलेंगे मशरूम के स्टॉल, बन रहीं 13 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी में अब मशरूम के स्टॉल खुलेंगे। इसके लिए फल मंडी में 13 दुकानों का निर्माण चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद मशरूम स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। मशरूम की बढ़ती मांग के चलते अब मंडी में भी मशरूम के स्टॉल स्थापित किए जा रहे हैं। इससे किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने और ग्राहकों तक ताजा उत्पाद पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके लिए मंडी समिति दुकानों का निर्माण करा रही है। जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद कमेटी इन स्टॉल के आवंटन के लिए नाम तय करेगी। इससे पहले मंडी में खाद्यान्न के लिए भी 15 दुकानों का निर्माण किया जा चुका है। मंडी के सचिव अजय डबराल ने बताया कि मशरूम के स्टॉल के लिए दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें