ट्रांजिट कैंप में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पति को गिरफ्तार कर उसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। राजस्थान के आजाद नगर में जिला बरेली निवासी शिशुपाल पिछले कई सालों से पत्नी रिंकी और एक बच्चे के साथ रहता है।