फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक की मौत के बाद दोस्त पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहस्रधारा में युवक की डूबने से हुई मौत के बाद अब उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर पानी इतना नहीं था कि वह डूब जाता। आरोप है कि युवक के दोस्त ने इसे जानबूझकर हादसे का रूप देने की कोशिश की है। उसके बयानों में भी कई बार विरोधाभास पाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना गत 31 अगस्त की है। सहस्रधारा में रोबिन भंडारी निवासी बंजारावाला की डूबने से मौत हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। अब इस मामले में रोबिन के पिता महिपाल सिंह भंडारी ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी आईटी पार्क ने उन्हें बेटे की मौत की सूचना देकर कोरोनेशन अस्पताल बुलाया था। वहां देखा कि उनका बेटा मृत पड़ा था। भंडारी के अनुसार रोबिन को देवर्षि एन्क्लेव कारगी चौक निवासी उसका दोस्त गौरव बुलाकर ले गया था।



दोनों सहस्रधारा घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रोबिन की मौत की खबर सुनकर उनका भतीजा विवेक भंडारी भी घटनास्थल पर पहुंचा था। घटनास्थल पर रोबिन का सिम नहीं मिला है। इसके अलावा जिस जगह पर घटना होना बताई गई है वहां पर गहराई केवल ढाई फीट है। जबकि, रोबिन की लंबाई पांच फीट से ज्यादा है। रोबिन साइकिल से निकला था । लेकिन, पड़ोसियों ने उसे बाइक से जाते देखा था। यह सारी बातें उसकी हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा गौरव बार बार अपने बयान भी बदल रहा है। उसने भतीजे को बताया था कि मूंह के बल पानी में गिरने से रोबिन की मौत हो गई। गौरव से पूछा तो उसने बाद में बताया कि फिसलने से डूब गया था। रोबिन के सिर में कोई खरोच या चोट के निशान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें