फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण : राज्य में नगर निगम देहरादून व नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के अवार्ड दिएI
विज्ञापन




स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में नगर निगम देहरादून और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अपनी श्रेणियों में प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुए। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शहरी विकास मंत्रालय ने आयोजित कार्यक्रम में दोनों निकायों को स्वच्छता में प्रथम आने का अवार्ड दिया है।



शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम देहरादून को राज्य के नगर निगम की श्रेणी में क्लीन सिटी के रूप में दून को प्रथम पुरस्कार मिला है। जबकि इसे नॉर्थ जोन में 68वीं रैंक हासिल हुई है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम देहरादून को नॉर्थ जोन में 69वीं रैंक मिली थी। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला को राज्य की नगर पालिकाओं की श्रेणी में क्लीन सिटी के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष भी राज्य में नगर पालिका मुनिकीरेती ही प्रथम थी। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बाद विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार निकायों के प्रदर्शन जैसे घरों से नियमित कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, रात में सफाई व्यवस्था, निकाय क्षेत्र के अंतर्गत शौचालयों की सफाई, पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा आदि के मानकों के आधार पर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड वितरण के मौके पर दिल्ली में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, कमिश्नर नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, अधीक्षण अभियंता शहरी विकास निदेशालय रवि पांडेय, सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी, अधिशासी अभियंता मुनिकीरेती तनवीर मारवाह, निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, मनोज बिष्ट, दीपक कुमार, नरेश, रंजीत सिंह, दिग्विजय सेमवाल आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें