फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किस वार्ड में कितने घरों से उठा कूड़ा, प्रतिदिन देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दून में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था पर निगम की प्रशासक सोनिका सख्त
विज्ञापन

I

I
I

I- कहा कि कूड़ा उठान की व्यवस्था के लिए जोनवार टीम बनाकर की जाए मॉनिटरिंगI

दून में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की वर्तमान व्यवस्था से नगर निगम प्रशासक सोनिका संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान ठीक से नहीं हो रहा है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से वार्डों से कूड़ा उठान की प्रतिदिन विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए जोनवार टीम बनाकर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही उन्होंने वार्डवार स्ट्रीट लाइटों के संचालन व खराबी की रिपोर्ट पांच दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को जिलाधिकारी व नगर निगम प्रशासक सोनिका ने निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के क्षेत्र को जोनवार बांटते हुए डोर-टु-डोर कूड़ा उठान, सफाई कार्य, स्ट्रीट लाइट, नगर निगम की कितनी जमीन का विवरण खतौनी से मिलान करते हुए रिपोर्ट दी जाए। पूर्व में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर वह नाराज भी हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम को चार जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन में सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहकर कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन




Iस्ट्रीट लाइटों की स्थिति की रिपोर्ट भी मांगीI

प्रशासक ने अधिकारियों से कहा कि स्ट्रीट लाइटें सुचारु रूप से चालू हैं या नहीं इसकी जांच सुपरवाइजर से कराकर संबंधित सहायक नगर आयुक्त से प्रमाणित कराएं। कहा कि वार्डवार कितनी लाइट लगी हैं, कितनी ठीक हैं और कितनी खराब अथवा ठीक कर दी गई हैं, इसकी रिपोर्ट उन्हें पांच दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उपनगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, एसएनएस एसपी जोशी, अंकिता जोशी, रोहिताश शर्मा सहित सभी अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iनिगम की जमीनों को अतिक्रमणमुक्त करेंI



जिलाधिकारी सोनिका निगम की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर भी नाराजगी व्यक्त कीन्कहा कि जो जोन एसएनए को बांटे जा रहे हैं वह यह भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि प्रत्येक वार्ड में उनकी कितनी भूमि है, भूमि लीज पर है, नगर निगम का कब्जा है अथवा किसी संस्थान को दी गई या अवैध अतिक्रमित है। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। कहा कि नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें और अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि की घेरबाड़ करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र की खतौनी निकालकर मिलान करते हुए वार्डवार भूमि का विवरण प्रस्तुत करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें