फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से पहले उत्तराखंड के इस बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस से बुलावा, सचिन तेंदुलकर भी हुए मुरीद

Tue, 22 Oct 2019 04:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हल्द्वानी/काशीपुर

सार

  • आईपीएल शुरू होने से पहले दो दिनी ट्रायल के लिए साधा संपर्क।
  • आने और जाने के टिकट भी भेजे, सीएयू के सचिव ने दी जानकारी। 
     
विज्ञापन
1 of 6
अवनीश सुधां - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के क्रिकेटर अवनीश सुधा की धुआंधार बल्लेबाजी के मुरीद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी हो गए हैं। यही वजह है मुंबई इंडियंस के 23 और 24 अक्तूबर को दो दिवसीय ट्रायल कैंप के लिए उन्हें बुलावा भेजा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी में जड़ा था तिहरा शतक

2 of 6
यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आने वाले समय में उपाध्यक्ष का पदभार संभालने वाले महिम वर्मा ने दी। अवनीश वर्तमान में उत्तराखंड की टीम की ओर से वीनू मांकण ट्रॉफी खेल रहे हैं। मंगलवार को उनका मैच चंडीगढ़ की टीम से होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मैच के दौरान खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
पांच से 26 अक्तूबर तक पुडुचेरी में वीनू मांकण ट्रॉफी अंडर-19 के वनडे मैच का आयोजन किया जा रहा है। पुडुचेरी, सिक्किम, गोवा, नगालैंड, मेघालय सहित टीमों के छह मैच हो चुके हैं। मंगलवार को सातवां मैच उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।
 

4 of 6
उत्तराखंड की टीम
काशीपुर के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी अवनीश सुधा ने देहरादून में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में छह मैचों में धुआंधार बल्लेबाजी खेलते हुए 277 रन बनाते हुए दोहरा शतक जड़ा था। इससे पहले भी अवनीश ने नवंबर 2018 में काशीपुर हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। वह 436 गेंदों में 339 रनों का पारी खेलकर इतिहास रच चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल - फोटो : फाइल फोटो
अवनीश सुधा ने फोन पर बताया कि 23 से 24 अक्तूबर को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनका ट्रायल होगा। जिसके लिए उनका चयन हुआ है। इसकी जानकारी उन्हें मेल के माध्यम से दी गई है। ट्रायल में प्रतिभाग करने के जयपुर एकेडमी में कोच पी कृष्णन कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिता अनिल सुधा गांव में खेती करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ गांगुली के साथ महिम वर्मा - फोटो : अमर उजाला
अवनीश की इस उपलब्धि पर पिता अनिल सुधा, हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक संजय ठाकुर, राजेंद्र सक्सेना, नूर आलम, कादिर खान ने बधाई दी।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अवनीश सुधा से संपर्क साधा है। उन्होंने अवनीश को कैंप में हिस्सा लेने के लिए कहा है। यह अवनीश के लिए सुनहरा मौका है।
-महिम वर्मा, सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें