विकासनगर। कोतवाली विकासनगर में अपराधों के खुलासेे के लिए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) का गठन कर दिया गया है। इसका एसआई प्रमोद खुकशाल को इंचार्ज बनाया गया है। टीम में सिपाही नवीन कोहली, नरेश पंत और जितेंद्र को शामिल किया गया है। अब तक क्षेत्र में कोई अपराध होने पर कोतवाली पुलिस को देहरादून एसओजी पर निर्भर रहना पड़ता था। दून से एसओजी टीम बुलानी पड़ती थी, जिसमें समय लगता था। व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने एसआई प्रमोद की नियुक्ति इंचार्ज के रूप में की है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि एसओजी की किसी भी खुलासे में अहम भूमिका होती है। एसओजी के गठन से कोतवाली पुलिस को और अधिक मजबूती मिलेगी। कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से खुलासे जल्द किए जा सकेंगे।