फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाफ मैराथन में मुकेश और दीपिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकपत्थर की नव युवक बैराज समिति की ओर से आयोजित हाफ मैराथन बालक वर्ग में मुकेश व बालिका वर्ग में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को डाकपत्थर ग्राम पंचायत की प्रधान मंजू मोघा ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन डाकपत्थर चौक से बैराज होते हुए वापस चौक पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में मुकेश ने पहला, मोहित राणा ने दूसरा, सचिन चौहान ने तीसरा और विशाल थापा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीपिका ने पहला, तेजिंदर कौर ने दूसरा, ऋतिका ने तीसर और प्राची ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष महेंद्र आर्या, डाकपत्थर के उप प्रधान दिलीप सिंह, आदित्य वर्मा, नरेंद्र, विपिन ठाकुर, पदम बहादुर, लोकेंद्र शुभम, हर्ष कंडारी, नितिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें