रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ दर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के दो प्रमुख धामों केदारनाथ और बदरीनाथ में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दान स्वरूप 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट की।