हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी में विचार रखती मिसेज नार्थ इंडिया।
- फोटो : VIKAS NAGAR
देहरादून पहुंची मिसेज इंडिया नार्थ ईस्ट योरूम मामा का बुधवार को हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। योरूम हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से पासआउट हैं। वे वर्ष 2015-19 तक यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा रही। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर उन्होंने छात्रों के साथ कॉलेज में बिताई हुई यादों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कई बार असाइमेंट पूरा न करने पर उन्हें डांट भी पढ़ती थी। लेकिन उनकी यह डांट जीवन में सफल होने में कहीं न कहीं उनके काम आई। कहा कि कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान ही वह एक बच्चे की मां बन गई थी। इस दौरान उन्हें परिजनों ने पढ़ाई के लिए मना कर दिया था। लेकिन कॉलेज के शिक्षकों ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यही वजह रही कि आज वह मिसेज इंडिया नार्थ ईस्ट जैसे खिताब को जीत सकी हैं। वह मिसेज अरुणाचल 2019 की रनर अप भी रही हैं। बताया कि जल्द ही जापान में आयोजित होने वाले मैसेज इंडिया प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगी। एग्रीकल्चर विभाग के डीन डॉ. शरद पांडे ने छात्रों से योरूम के जीवन से सीख और प्रेरणा लेने की बात कही। रजिस्ट्रार डॉ. बीके अंबस्ता, अंतर दीप सिंह, राहुल कुकरेती, विष्णु माथुर, डॉ. शरद पांडेय, डॉ. ममता ने योरूम को सम्मानित किया। इस अवसर पर किंजल, राधा देवी, रक्षा देवी, अपराजिता, मनीष ठाकुर, प्रियव्रत सारंगी, नवनीत कुमार, बैन्गया नयारी, पामा ड्रोमा, बंगिया यादुन्ग आदि मौजूद रहे।