मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ठेली, रेहड़ी व पटरी व्यापारी।
देहरादून। ऑल इंडिया ठेली रेहड़ी पटरी संगठन ने जल्द वेंडिंग जोन उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत रेहड़ी संचालकों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गोंडवाना ने बताया कि प्रस्तावित अधिकार रैली स्थगित कर दी गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कश्यप, शफीक अहमद, विनोद धीमान, सुभाष सेठी, राजेश प्रसाद, भोला आदि मौजूद रहे।