फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: माताओं ने संतान की लंबी आयु के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत

Sun, 01 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। पछवादून में अहोई अष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। विकासनगर व सेलाकुई समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अहोई माता का पूजन करके अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य और उनके दीर्घायु होने की कामना की। रात को आसमान में तारे दिखाई देने पर महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। इस मौके पर रजनी, शिवानी, राखी, वंदिता, रीमा, मीना भट्ट, ऊषा, सरोज, सपना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें