फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद मां-बेटे का मिलन देख हर आंख हुई नम

Thu, 18 Feb 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून नारी निकेतन में जब वर्षो पहले बिछड़े मां बेटे मिले तो यहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। 17 साल पहले बिछुड़ी मां को लेने गोपाल नेपाल से पहुंचा। चेहरा धुंधुला दिखने के बाद जब मां ने दोनों हाथों से बेटे के चेहरे पर हाथ फेरा तो झट से बोली, कैसा है गोपाल?
विज्ञापन


60 वर्षीय पार्वती भले ही आंखों से साफ नहीं देख सकती लेकिन 17 साल बाद भी उन्होंने बेटे को छूकर पहचान लिया। बृहस्पतिवार को गोपाल नारी निकेतन पहुंचा। इतने सालों बाद बेटे को देख पार्वती की आंखे भी नम हो गई। बेटे को गले लगाया और उसका हाल चाल पूछने लगी। गोपाल अपनी मां को साथ ले जाने को आया है। शुक्रवार को सभी औपचारिकताएं पूरी कर वह शनिवार को मां को ले जाएगा। गोपाल ने बताया कि मां पार्वती की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें