फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ढाई महीने से लापता मां और पांच साल की बेटी का नहीं कोई सुराग, अब दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

Wed, 03 Jul 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़ित ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को उनकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई थाना क्षेत्र की महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी करीब ढाई माह से लापता हैं। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस को दी तहरीर में यूपी के बिजनौर जिले के भानपुर निवासी सूरज भान ने बताया कि वह हाल में सेलाकुई की पीठ वाली गली में रह रहे हैं। बताया कि बीते 22 अप्रैल को उनकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पत्नी और बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड: अरबी-फारसी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.23 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया कि महिला की खोजबीन के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें